🔥 TRENDING Indian travellers favour Bangkok, Phuk... AIIMS Mohali Launches Newborn Hearing... Farmers Hold Protest March in Lalru as... Telangana Beat Goa 3-2 in Hockey India... વિરમગામ રૂરલ પોલીસની મોટી કાર્યવાહી ₹1... India-US trade deal nearing landing po...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गांधी भवन में राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
National

गांधी भवन में राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 15 Aug 2026, 07:16 PM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी भवन परिसर में प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को नमन किया।

गांधी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। युवा पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने भारत की विविधता और एकता का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में अनेक भाषाएं, संस्कृतियां और भौगोलिक विविधताएं हैं, इसके बावजूद भारत एकता के सूत्र में बंधा हुआ है और निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा देश के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का आह्वान किया।

राज्य मंत्री ने देश की आजादी में योगदान देने वाले महान बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों, राष्ट्रप्रेम और त्याग की भावना को आत्मसात कर देश एवं समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
📲Get App