🔥 TRENDING Kotak Neo Releases Dhanbad Gold Rate f... Historic 120‑year‑old Patna Hospital f... મહેસાણા LCB દ્વારા મરતોલી ચેહરમાતા મંદ... उमरी नगर परिषद हद्दीतील चौकाचे नाव बदल... मलोणीत श्रीहरी सोसायटीत घरातील पाईपलाई... New Retail Investors Face Market Entry...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गादाणा में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना से बदलेगी गोचर भूमि की तस्वीर

✍️ Reporter: गोविंद बामणिया 🗓 27 Nov 2026, 04:45 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मारवाड़ जंक्शन /ग्राम पंचायत गादाणा की गोचर भूमि में अब मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के तहत ट्रेंच, तलाई और पानी के टांके बनाए जाएंगे।सभी ने बताया कि इस योजना से बरसात का पानी व्यर्थ नहीं बहेगा, बल्कि गोचर में ही रुककर जमीन में जाएगा। इससे गांव का भू-जल सतर बढ़ेगा, पशुओं को पीने के लिए पानी मिलेगा और किसानों को भी सिंचाई में फायदा होगा।सरपंच चिमनाराम चौधरी ने कहा कि गोचर में पानी की व्यवस्था लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी। अब ट्रेंच और तलाई बनने से गोचर हरा-भरा होगा और गर्मी में भी पशुओं को पानी की कमी नहीं होगी।इस मौके पर सरपंच चिमनाराम चौधरी, दिनेश सोनी, वार्ड पंच गोविन्द मेघवाल, खेताराम देवासी, ताराराम देवासी, रूपाराम चौधरी मौजूद रहे।
📲Get App