🔥 TRENDING વડાગામમાં જલારામ જયંતિ ઉજવાઈ, ભક્તોએ પ... NEET PG 2026 Postponement Rumours: No... Youth Arrested for Throwing Stones at... शहडोल में पिकनिक में शराब लाने पर विवा... Hyderabad Hosts 27th All‑India Police... मुरबाडमध्ये साकारणार भव्य 'आगरी भवन';...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गौठान से चोरी हुई 4 मोटर मशीनें कबाड़ी दुकान में मिलीं, खरीदने वाला संचालक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 16 Nov 2026, 05:45 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। ग्राम बेवरती स्थित गौठान शेड से चोरी हुई चार मोटर मशीनों के मामले में कांकेर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी दुकान संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विष्णु राम नेताम की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 324/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में चोरी की मोटर मशीनें अन्नपूर्णापारा कांकेर स्थित कबाड़ी दुकान संचालक भविष्य सोनी द्वारा खरीदने की जानकारी सामने आई।

इसके बाद पुलिस ने 21 वर्षीय भविष्य सोनी, पिता चेतन सोनी, निवासी अन्नपूर्णापारा कांकेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार मोटर मशीनें बरामद कीं, जिनकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने की।

कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी एवं प्रधान आरक्षक कौशल साहू शामिल रहे।
📲Get App