🔥 TRENDING बिजनौर: अश्लील वीडियो शेयर करने वाले इ... दो तस्कर गिरफ्तार यूपी में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों प... Cultural and Other Student Forums Inau... जनता दल ने विधायक अनंत सिंह को पार्टी... सालमारी मीनापुर रोड पर तेज रफ्तार गाड़...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्रामीणों शिक्षकों ने स्कूल फर्नीचर के लिए 40 हजार जुटाए: मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना में जमा कराए, सरकार देगी 60 हजार

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 24 Oct 2026, 08:37 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गंगापुर सिटी के जाट बड़ौदा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर जुटान े की पहल की गई है। ग्रामीणो ं और शिक्षकों ने मिलकर यह कदम उठाया है।

उन्होंन े मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के तहत 40 हजार रुपए जमा कराए हैं। इस राशि के बदले सरकार की ओर से 60 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। कुल एक लाख रुपए से विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर खरीदा जाएगा।

प्रधानाचार्य मनीष जारेडा ने बताया कि उच्च कक्षाओ ं में फर्नीचर की कमी से विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही थी। स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणो ं ने सहयोग की शुरुआत की, जिसमें स्कूल स्टाफ ने भी योगदान दिया। एकत्रित राशि का चेक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीणा और एडीपीसी हरकेश लाल मीणा को सौंपा गया। इस दौरान शिक्षक अरुण वैश्य और संजेश अग्रवाल भी मौजूद थे।
📲Get App