🔥 TRENDING ગાંધીધામના મચ્છુનગર રેલવે ફાટક પાસે ઝા... Schools in West Bengal, Assam Closed o... ધારીના તુલસીશ્યામ રોડ પર શામજીભાઇએ સિં... Congress Sends Show-Cause Notice to Yo... JMM Forms Alliance with Kalpana Soren... October End of Monsoon Brings 5-Day Ra...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्रामीणों से सांसद ज्योत्सना महंत ने की भेंट-मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 18 Sep 2026, 04:48 PM 👁 23
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के साथ ग्राम कछार, तिलाईडांड और कोडियाघाट के ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी बातों को सुना और संबंधित विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, भूकेश्वर सिंह पैकरा, अजगरबहार मंडल अध्यक्ष लखन सिंह तंवर, लेमरू मंडल अध्यक्ष मोहर साय यादव, कछार सरपंच प्रेमबाई कंवर, सतरेगा सरपंच थानसिंह कंवर, वरिष्ठ कांग्रेसी हिमाचल सिंह कंवर, सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया एवं विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, ग्रामीण सुविधाओं तथा स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। सांसद ज्योत्सना महंत ने ग्रामीणों से निरंतर संवाद बनाए रखने और क्षेत्रीय विषयों को प्राथमिकता के साथ संबंधित स्तर पर उठाने की बात कही।
इस अवसर पर रोशन खांडे, जश, लखेश्वर गबेल, मोहन सिंह तंवर, कंवल सिंह कंवर, हनुमान सिंह कंवर, शंकर सिंह कंवर, हुलास सिंह कंवर, जागेश्वर सिंह कंवर, रामायण सिंह कंवर, जेठूराम मझंवार, परसराम यादव, छेदुराम यादव, चैतराम चौहान, आनंद सिंह कंवर, बजरंग सिंह कंवर, देवलाल भट्ट, अतीफ सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
📲Get App