🔥 TRENDING Turkey Seizes Opposition TV Channel, N... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उ... T-Series and Hungama Announce $32M Fas... Ramayana completes 12 days at box offi... Indore traffic police issue 111 fines... कसया में किसान ने पुआल जलाया
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्राम रामतला में अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, तालाब व श्मशान घाट की भूमि भी विवादों में लोकेशन बिलासपुर,छत्तीसगढ़

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 17 Nov 2026, 03:24 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम रामतला में अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, तालाब व श्मशान घाट की भूमि भी विवादों में लोकेशन बिलासपुर,छत्तीसगढ़

ग्राम रामतला में अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, तालाब व श्मशान घाट की भूमि भी विवादों में

लोकेशन बिलासपुर,छत्तीसगढ़
संवाददाता – रवि तिवारी।

बिलासपुर। जिले के ग्राम पंचायत रामतला में अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में निजी लाभ के लिए जमीनों की प्लॉटिंग की जा रही है। इतना ही नहीं, गांव के तालाब की जमीन को भी घेरने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के श्मशान घाट की भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा एक सड़क का निर्माण भी कथित तौर पर सरकारी जमीन पर निजी उपयोग के उद्देश्य से कराया गया है। इन गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी जमीन को सुरक्षित रखने की मांग की है।

इस पूरे मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत के सरपंच से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य पूर्व सरपंच के कार्यकाल में हुए हैं। फिलहाल मामले को देखा जाएगा।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या ग्राम रामतला में सरकारी जमीन, तालाब और श्मशान घाट की भूमि का सीमांकन कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी? क्या अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन के कथित निजी उपयोग की जांच होगी?

ग्रामीणों की शिकायतों के बाद अब सबकी नजर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाता है।
📲Get App