🔥 ट्रेंडिंग पंजाब में ठंडी रातें, तापमान में 2‑3°C... राजस्थान सरकार ने एलपीजी सब्सिडी योजना... टीम सूरज सिसोदिया: ग्राम पंचायत छापरिय... फसल जोखिम के कारण भारत में सरसों की की... श्री अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ प... जालंधर: प्रॉपर्टी कारोबारी तेजधार हथिय...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्राम पंचायत निम्हा में उत्साह के साथ मनाया गया मितानिन दिवस, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए मितानिनों का हुआ सम्मान

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Yadav 🗓 25 नव. 2026, 12:39 PM 👁 46
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लखनपुर, सरगुजा।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत निम्हा में 23 नवंबर 2026 को मितानिन दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की मितानिनों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मितानिन ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों एवं ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, मेहनत और सेवा भावना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों एवं क्षेत्र की मितानिनों की सहभागिता रही। सभी ने मितानिनों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी दौरान मितानिन निर्मला सिंह अनीता प्रजापति चंद्रमणि चौहान मुनेश्वरी
मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ जय सिंह कुरुम मोटे लाल राजवाड़े रोजगार सहायक भिखम राम राजवाड़े सचिव मुगेशवर सिंह उपसरपंच राजमन राम सरजू सिंह पैकरा
चंद्रमणि सिंह पैकरा शाहित पच ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे

विशेष रिपोर्ट –
मुकेश कुमार, सरगुजा।
📲Get App