🔥 TRENDING अमरपाटन SDOP ख्याति मिश्रा के खिलाफ लो... भागलपुर: विक्रमशिला सेतु 3 महीने के लि... ब्रेकिंग न्यूज़ अंपायर ने खाया जहर સુરત RTO કચેરીમાં જાગૃત નાગરિક પર હુમલ... સાબરકાંઠાના-: હિંમતનગરમાં DGP કપ સાયક્... ಗುರುರಾಜ್ ಅವರ ನಿವೃತ್ತಿ ಜೀವನ ಸುಖಕರವಾಗಿರಲ...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ग्राम पंचायत केसवाही में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू, हर

ग्राम पंचायत केसवाही में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू, हर

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 30 Sep 2026, 06:55 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ग्राम पंचायत केसवाही में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू, हर खंभे पर होगी रोशनी

केसवाही। ग्राम पंचायत केसवाही में ग्रामीणों की सुविधा और गांव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य कराया जा रहा है। पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मार्गों और प्रमुख स्थानों पर खंभों में स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं।

ग्राम पंचायत सरपंच देवकी सिंह की पहल से किए जा रहे इस कार्य से रात के समय गांव की गलियां और प्रमुख रास्ते रोशन होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लगने से आवागमन में सुविधा होगी और अंधेरे के कारण होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा कराए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गांव के विकास के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था मजबूत होना भी बेहद जरूरी है। पंचायत द्वारा हर खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से आने वाले दिनों में केसवाही गांव की तस्वीर और बेहतर दिखाई देगी।
📲Get App