🔥 TRENDING मुरबाड आणि सह्याद्रीच्या पायथ्याशी थंड... रहीमखान ने यरनाली में सार्वजनिक सेवा क... دارم سے گول جانے والی سڑک خستہ حالی کا... देवउठनी एकादशी के अबूझ सावे पर वाहन शा... India’s Jaishankar Meets Bulgarian FM... Odisha Women Entrepreneurs Shine on Gl...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ग्राम मोखा में बाल अधिकार जागरूकता एवं खेलकूद प्रतियोगिता में 80 बच्चे भाग लेकर दिखाया उत्साह

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 21 Nov 2026, 07:11 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट कांकेर द्वारा आयोजित बाल अधिकार जागरूकता एवं खेलकूद कार्यक्रम में ग्राम मोखा के 80 बच्चे भाग लेकर अपने अधिकारों और खेलकूद कौशल का प्रदर्शन किया।

एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट कांकेर द्वारा ग्राम मोखा में बाल अधिकार जागरूकता एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और शारीरिक व मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सुरक्षा, समानता और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण और भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।

शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों तथा आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 80 बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजन का उद्देश्य खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, आपसी सहयोग और सर्वांगीण विकास की भावना को बढ़ावा देना रहा।
📲Get App