🔥 ट्रेंडिंग एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्री... বসিরহাটের ময়লাখোলা মোড়ে মন্দিরের পাশ... मोहन यादव के ब्यौहारी आगमन पर भीम आर्म... पुणे-भोर तालुक्यात प्रथमच आढळला दुर्मि... कांग्रेस प्रत्याशी वरदाराम जी चौधरी ने... ब्लॉक नंबर 11 से कांग्रेस प्रत्याशी बि...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

ग्राम खोड़पानी में प्रसूता से जुड़ी खबर पर कलेक्टर ने दी तत्काल कार्रवाई का निर्देश, माता-शिशु सुरक्षित

✍️ रिपोर्टर: Laxman singh दर्रो 🗓 20 नव. 2026, 07:52 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ग्राम खोड़पानी में प्रसूता से संबंधित खबर पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। महतारी एक्सप्रेस 102 के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया गया।

ग्राम खोड़पानी में प्रसूता से संबंधित प्रकाशित खबर पर जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और महतारी एक्सप्रेस 102 के माध्यम से गर्भवती माताओं को अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में श्रीमती शैलेद्री का सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसी क्रम में, एक अन्य गर्भवती महिला को भी सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस अवसर पर पुनः प्रतिबद्धता व्यक्त की है कि दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में भी हर गर्भवती माता तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
📲Get App