🔥 TRENDING Thrissur-ൽ AlYF യുവതീ സബ് കമ്മിറ്റി തൃ... ମାଲକାନଗିରିକୁ ମରୁଡ଼ି ଜିଲା ଘୋଷଣା ଦାବିକଲା... आदिवासी भागातील प्राथमिक शिक्षकांना मो... आरोप है कि ठेकेदार का फरवरी से 10 लाख... PACS Union Members Strike Over Unmet D... Gadkari Announces 1.5‑Hour Delhi‑Harid...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

ग्राम करहेड़ा के खेल मैदान में बिजली के खंभे और ऊपर से गुजर रहे नंगे तार खिलाड़ियों के लिए खतरा बने हुए हैं। पिछले महीने

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 28 Oct 2026, 08:23 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तीन बार शिकायत के बावजूद नहीं हटे बिजली के तार, करहेड़ा में खिलाड़ियों की जान को खतरा!

तीन बार शिकायत के बावजूद नहीं हटे बिजली के तार, करहेड़ा में खिलाड़ियों की जान को खतरा!

ग्राम करहेड़ा के खेल मैदान में बिजली के खंभे और ऊपर से गुजर रहे नंगे तार खिलाड़ियों के लिए खतरा बने हुए हैं। पिछले महीने मैदान में पानी भरने के दौरान एक खिलाड़ी को करंट लगने की घटना के बाद से खेल गतिविधियां बंद हैं।

🏏 दर्जनों गांवों के खिलाड़ी प्रभावित

करहेड़ा, शाहपुर, घागस, कसाली, मुलथान, जैताका, अकलीमपुर नूंह, उलेटा और नोटकी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के खिलाड़ी यहां क्रिकेट, वॉलीबॉल और अन्य खेल खेलने आते हैं।

📢 तीन बार शिकायत, अब कार्रवाई का इंतजार!

मेवात आरटीआई मंच एवं मौजी फाउंडेशन के संरक्षक राजूद्दीन ने नगीना के एसडीओ अंकित चौहान को ज्ञापन सौंपकर बिजली के खंभे और तारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। एसडीओ ने संबंधित जेई को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
मांग स्पष्ट है: बिजली के तारों को जल्द हटाया जाए और खेल मैदान को सुरक्षित बनाकर दोबारा खिलाड़ियों के लिए खोला जाए। बच्चों और युवाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
📲Get App