🔥 TRENDING फूफ मे सडक हादसे मे एक ubak की मौत सांगोल्यात भाजप नेत्याची गोळ्या झाडून... Government proposes mandatory batch‑re... BJP Names Candidates for 45 Agartala M... Una in Himachal Records November High... SPG Deploys Commando to Virbhadra Loya...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गोरखपुर सबसे आगे, झांसी में ₹16 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्तावित लक्ष्य
Business

गोरखपुर सबसे आगे, झांसी में ₹16 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्तावित लक्ष्य

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Sep 2026, 10:58 AM 👁 87
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यूपी में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट का संकल्प, 5 जिलों में ₹1.17 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए बड़े निवेश की योजना पर जोर दिया जा रहा है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों में कुल ₹1.17 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसका फोकस जीसीसी, आईटी, रियल एस्टेट और सोलर एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर रहेगा। निवेश लक्ष्य में गोरखपुर ₹35,000 करोड़ के साथ सबसे आगे है। इसके बाद मीरजापुर में ₹26,000 करोड़, गाजियाबाद में ₹20,000 करोड़, लखनऊ में ₹20,000 करोड़ और झांसी में ₹16,000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य दर्शाया गया है। जिलेवार निवेश लक्ष्य गोरखपुर – ₹35,000 करोड़ मीरजापुर – ₹26,000 करोड़ गाजियाबाद – ₹20,000 करोड़ लखनऊ – ₹20,000 करोड़ झांसी – ₹16,000 करोड़ इस प्रस्तावित निवेश से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने, नए कारोबार और रोजगार के अवसर सृजित होने तथा संबंधित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश को निवेश और औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
📲Get App