🔥 TRENDING Police Encounter Kills Accused in Dili... દિયોદર ઠાકોર બોડિંગ નજીક ભમરાઓનો આતંગ,... लोखंडी रॉडने घाव घालून लेबर ठेकेदाराची... अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने की पं... एम्स पटना में पासपोर्ट सेवा मोबाइलवान... एम्स पटना में पासपोर्ट सेवा मोबाइलवान...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुड़वा गांव में घर पहुंचकर गाली-गलौज करने, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

✍️ Reporter: ashif 🗓 21 Oct 2026, 07:10 PM 👁 57
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पीड़ित कुलदीप सिंह उर्फ अंगद सिंह ने गौरीगंज कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:40 बजे आरोपी उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर जब उसकी मां और बहन ने विरोध किया तो उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

पिस्टल दिखाकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उसके भाई अंगद सिंह को घर से बाहर बुलाने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों को गोली मारने की धमकी भी दी गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी कथित तौर पर पिस्टल लहराते हुए वहां से चले गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने अगले दिन तक पांच लाख रुपये पहुंचाने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गौरीगंज पुलिस ने राहुल तिवारी, रिंकू तिवारी, अंकुर ओझा, डब्लू सिंह और अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धाराओं 308(4), 191(2), 189(4), 352, 351(3) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
📲Get App