🔥 TRENDING Kanak News Odisha Live Covers Student... Kanak News Odisha airs live 3 PM broad... Odisha Government to Provide Free Text... Punjab MLA Manpreet Singh Ayali and 50... 13 Children Die in Boat Tragedy at Rag... શિષ્યવૃત્તિ માટે ની અરજી ફોર્મ ભરવા ની...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गौरीचक थाना क्षेत्र फाइनेंस कंपनी से के एजेंट से लुट

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Oct 2026, 11:23 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बदमाशों ने 1.5लाख रुपए लूट लिया जबकि ग्रामीणों ने दो पकड़ कर पीट पीट घायल कर दिया

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के एजेंट केदहाड़े बड़ी वारदात: फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल लूटे।
ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़कर की पिटाई
​


पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के जमुनापार में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूटपाट की एक बड़ी घटना सामने आयी है। दो बाइक सवार अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट को बंधक बनाकर करीब 1.5 लाख रुपये नकद और उसका मोबाइल लूट लिये। स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस के कारण दोनों अपराधी भागने में असफल रहे और पकड़े गए।
​कैसे हुई घटना?
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला रिकवरी एजेंट विभिन्न ग्राहकों से लोन का पैसा रिकवर कर लगभग डेढ़ लाख रुपये अपने बैग में रखकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसका पीछा किया। जमुनापार के पास अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एजेंट को रोक लिया और उसका बैग तथा मोबाइल छीन लिया। बताया जा रहा है कि एजेंट द्वारा जोर-जोर से इस बात को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों द्वारा गोलीबारी की बात भी कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से साफ इनकार किया है।
​ग्रामीणों ने खदेड़ कर दबोचा, पोल से बांधकर की पिटाई
​लूटपाट के बाद जब एजेंट ने शोर मचाना शुरू किया, तो आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने भाग रहे दोनों अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया। गुस्से में आए लोगों ने दोनों युवकों को बिजली के पोल से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस झड़प में दोनों अपराधी घायल हो गए।
​घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची।
​पुलिस की कार्रवाई और पहचान
​गौरीचक थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर थाना ले आई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
​थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में से एक की पहचान गोलू कुमार (पिता: गुड्डू पासवान, निवासी: बाली, गौरीचक) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान व अन्य मामलों की जाँच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं और फाइनेंस एजेंट से हुई लूट की राशि व मोबाइल बरामदगी की प्रक्रिया तथा पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है।
​इन
📲Get App