🔥 TRENDING અમરેલીમાં ખીજડીયા જંક્શન પાસે તુફાન ટ્... Jharkhand Celebrates Karam Festival wi... Iran President Pezeshkian to Attend UN... Novo Nordisk aims for 5+ new blockbust... Gold Prices Slip Slightly After Recent... Telangana Government Retains Polytechn...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गुरुआ प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय चक्जलपा में ब्लैक बोर्ड नहीं होने पर स्कूल के दरवाजे पर हो रही पढ़ाई
Education

गुरुआ प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय चक्जलपा में ब्लैक बोर्ड नहीं होने पर स्कूल के दरवाजे पर हो रही पढ़ाई

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Sep 2026, 09:30 AM 👁 83
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के गुरुआ प्रखंड प्रखंड के चकजलपाउच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लैक बोर्ड नहीं होने पर स्कूल के दरवाजे पर हो रही बच्चो कि पढ़ाई

ब्लैकबोर्ड नहीं, दरवाजे पर पढ़ाई, चकजलपा उच्च माध्यमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय चकजलपा में बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड की सुविधा नहीं होने की बात सामने आई है। विद्यालय स्कूल के दरवाजे पर हो रही पढ़ाई की तस्वीर और वीडियो में शिक्षक बच्चों को ब्लैकबोर्ड की जगह स्कूल के बंद दरवाजे पर लिखकर पढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।
यह स्थिति बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड जैसी जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो पढ़ाई किस तरह संचालित हो रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, वही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,



स्थानीय सूत्रों के अनुसार विद्यालय में बेंच की सुविधा को लेकर भी परेशानी है। वहीं, मध्याह्न भोजन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वही इन मामलों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।


विद्यालय की व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय का नियमित निरीक्षण होता, तो ब्लैकबोर्ड जैसी बुनियादी सुविधा की कमी पहले ही दूर की जा सकती थी।





वही इस मामले मे प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर सिंह ने बताया कि यह वीडियो मेरे संज्ञान में आया है मामला गंभीर है लेकिन किन परिस्थितियों में ऐसा किया गया पूरे मामले की छानबीन की जा रही है जांच के बाद यदि कोई दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी
📲Get App