🔥 TRENDING जालौन में 22 सितंबर को स्कूलों में अवक... Police request to dismiss R Veeramani... Gurugram Police Detain Thar Driver Ove... Veeramani Arrested in POCSO Case, Thre... Lili Reinhart Confirms She Had Input o... Director Tigmanshu Dhulia Criticises ‘...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गोपालगंज में युवक को मारी गोली
Crime

गोपालगंज में युवक को मारी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Sep 2026, 07:10 AM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोपालगंज में बंजारी मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली गंभीर रुप से घायल इलाज़ जरी

गोपालगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दियावारदात नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ स्थित सुमन हॉस्पिटल के समीप हुई... गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायल युवक की पहचान कुकुरभूका गांव निवासी 45 वर्षीय शैलेश यादव के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि शैलेश यादव बंजारी मोड़ स्थित सुमन हॉस्पिटल के समीप मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और युवक को गोली मारकर फरार हो गयेगोली लगने के बाद शैलेश यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, डायल112 की टीम और एफएसएल मौके पर पहुंच इसके बाद नगर थाने के इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचायाजहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए शैलेश यादव को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दियाजानकारी के मुताबिक घायल युवक मिट्टी के कारोबार से जुड़ा हुआ है... गोली मारने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि पीड़ित या परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी...


बाइट : बसंत कुमार, स्थानीय
📲Get App