🔥 TRENDING दुद्धि, सोनभद्र में स्थानीय घटनाक्रम प... Helicopter Crash in Uttarakhand Claims... Delhi Declares Red Alert Ahead of Expe... कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूल में पीएम कि... Petrol and Diesel Prices Hold Steady a... બાબરાના વાવડા ગામેથી મધરાતે સગીરાનું અ...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गोपालगंज में मोटर गैराज और मोबाइल टावर में लगी भीषण आग

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Oct 2026, 07:18 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोपालगंज में मोटर गैराज और मोबाइल टावर में लगी भीषण आग गैराज में रखी कई गाड़ियों जलकर राख

गोपालगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


गोपालगंज में मोटर गैराज और मोबाइल टावर में भीषण आग, इलाके में मची अफरा तफरी


आग की चपेट में आईं गैराज में खड़ी कई गाड़ियां, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; आसपास के घरों को कराया जा रहा खाली

एंकर गोपालगंज। जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित गोपाल मोटर गैराज में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। मोटर गैराज के साथ मोबाइल टावर में भी आग लगने की सूचना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। गैराज में खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण आसपास के इलाकों में भी खतरा बढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग और प्रशासन की टीम ने एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली कराना शुरू कर दिया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने तथा आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा।

बाइटराजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबु
एमएलसी (BJP) गोपालगंज

बाइट फायर ब्रिगेड के पुलिस अधिकारी

बाइट गोपाल मोटर्स गैरेज का मालिक
📲Get App