🔥 TRENDING Delhi HC Rules Marriage Under Personal... RBI Says Indian Economy Remains Resili... India and Mauritius Seek to Boost Bila... Finance Minister Says India Could See... Congress, BJP and Allies Back Election... Maharashtra CM Eknath Shinde demands R...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गुनावां जैन तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए एसी भोजनालय का शुभारंभ

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 27 Sep 2026, 04:28 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के प्रसिद्ध गुनावां जैन तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनिवार को वातानुकूलित (एसी) जैन भोजनालय का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य दर्शनार्थियों को स्वच्छ और शुद्ध शाकाहारी भोजन उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है।

नवादा जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र गुनावां में श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को वातानुकूलित (एसी) जैन भोजनालय का शुभारंभ किया गया। भोजनालय का विधिवत उद्घाटन संजय जैन, शैलेश जैन एवं रेनू जैन ने फीता काटकर किया।

इस भोजनालय का संचालन शैलेश जैन एवं संचालिका रेनू जैन द्वारा किया जा रहा है। संचालकों ने बताया कि गुणावा जैन तीर्थ क्षेत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को भोजन के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से इस भोजनालय की शुरुआत की गई है।

यहां लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन उचित एवं कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजनालय में एसी व्यवस्था के साथ पर्याप्त बैठने की व्यवस्था भी की गई है। सामान्य शाकाहारी भोजन के अलावा राजस्थानी दाल-बाटी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

भोजनालय के शुभारंभ के अवसर पर जैन समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे। लोगों ने नए भोजनालय के शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे गुनावां आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन के लिए काफी सुविधा मिलेगी।
📲Get App