🔥 TRENDING ఫేక్ వెబ్సైట్లపై టీటీడీ నిఘా.. 259 సైట... திருநெல்வேலி மாவட்டத்தில் பண மோசடி முய... बचरवार क्षेत्र में लगातार पशु तस्करी क... Assam Sees Bamboo as New Job Engine on... Fans flock to Zubeen Garg’s memorial a... Woman's body found in railway drain ne...
18 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गणेश उत्सव में लिटिल मंचकिन किंडरगार्टन के बच्चों ने जानी भगवान गणेश की महिमा

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 18 Sep 2026, 04:50 PM 👁 17
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
महानदी कॉम्प्लेक्स व्यावसायिक परिसर निहारिका में गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लिटिल मंचकिन किंडरगार्टन स्कूल के विद्यार्थियों ने डायरेक्टर डॉ. कविता तिवारी के निर्देशन और प्रिंसिपल पूजा लांबा के नेतृत्व में शिक्षिकाओं के साथ गणेश उत्सव पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती में सहभागिता निभाई।
पूजा पंडाल में कमल पुष्प पर विराजित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस दौरान सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति कोरबा के जिला प्रभारी डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बच्चों को भगवान गणेश की महिमा, आदर्शों तथा विद्यार्थी जीवन में उनके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और ज्ञान के अधिष्ठाता देव हैं। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण वे प्रथम पूजनीय माने जाते हैं, इसलिए प्रत्येक शुभ कार्य से पहले उनका पूजन किया जाता है।
बच्चों ने उत्साहपूर्वक ‘गणपति बप्पा मोरया’ और भगवान गणेश के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। प्रिंसिपल पूजा लांबा ने कहा कि बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा के साथ संस्कृति, परंपरा और धार्मिक उत्सवों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
गणेशोत्सव समिति द्वारा 23 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक गणेश कथा का आयोजन किया जा रहा है। समापन हवन-पूजन और भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर शिक्षिकाएं एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App