🔥 TRENDING Mayawati Criticizes Samajwadi Party Ov... Two Men Arrested in Hisar for Supplyin... Haryana Power Plant Fined ₹31.46 Cr Af... Chhattisgarh Urges Dialogue, Science f... અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા દ... High Court Demands Chhattisgarh Govt S...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गुना पुलिस विभाग ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 02 Oct 2026, 02:26 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशानुसार, सेवानिवृत्त हो रहे तीन पुलिस कर्मचारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन ने भावभीनी विदाई दी।

गुना पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक श्री शिवनंदन सिंह भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक गिर्राज कुमार शर्मा एवं प्रधान आरक्षक (चालक) श्री जोगेन्दर सिंह सोहेल को आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को ससम्मान विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन ने उनके परिजनों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जिम्मेदार सेवाकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी अनिल कुमार साहू, स्टेनो टू एएसपी गोविन्द यादव, मुख्य लिपिक उनि(अ) अमित मौर्य, एमटीओ उपनिरीक्षक धीरेन्द्र लाल नागवंशी सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण व स्टाफ तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान, सेवानिवृत्त अधिकारियों का पुष्प मालाओं एवं पुष्प गुच्छ के साथ अभिनंदन किया गया। उन्हें ट्रेवलिंग बैग, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (शील्ड) एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने संबोधन में सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने साथ मिलकर किए गए सेवा कार्यों को यादगार बताते हुए अपने अनुभव साझा किए और भावुक उदगार व्यक्त किए।
📲Get App