🔥 ट्रेंडिंग ಬಿಜಾಪುರದಲ್ಲಿ ಯಾಸಿನ್ ಹತ್ಯೆ: ತನಿಖೆ ಮುಂದು... देवरिया में बैतालपुर में अवैध खनन पर 5... ਵਿਦੇਸ਼ੋਂ ਮਿਲੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖ਼ਬਰ! ਫਗਵਾੜਾ ਦੀ ਡ... मेघालय ने 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैय... मेघालय ने शिलॉन्ग बाय‑पोल के लिए तैयार... त्रिपुरा पुलिस ने 875 बोतलें अवैध खांस...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गोमतीनगर में बैंक अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या, ICICI बैंक के बाहर महिला को मारी गोली
अपराध

गोमतीनगर में बैंक अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या, ICICI बैंक के बाहर महिला को मारी गोली

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 अग. 2026, 06:20 AM 👁 89
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिनदहाड़े हुई हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ICICI बैंक के बाहर दिनदहाड़े एक महिला बैंक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। वह ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि बैंक के बाहर ही उन्हें गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और पुलिस की जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
📲Get App