🔥 TRENDING Ram kala kendar janori Shikhar Mohan Called Up for India A, S... विदिशा के आईटीआई का प्रमुख सचिवों ने क... Maoist Couple Surrenders in Kolkata, E... बांसवाड़ा में BAP को बड़ा झटका: 70 कार... 14 વર્ષથી ફરાર આરોપીને રાજકોટ રેન્જ ટી...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्लोबल बीएड कॉलेज में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: निदेशक और व्याख्याता समेत 3 गिरफ्तार

✍️ Reporter: Subhash Mehta 🗓 23 Oct 2026, 05:46 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांसवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बांसवाड़ा के बड़ोदिया स्थित ग्लोबल बीएड कॉलेज में कार्रवाई करते हुए कॉलेज के निदेशक, व्याख्याता और अध्यापक को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने रसायन विज्ञान के अध्यापक भूपेन्द्र जैन को सहपरिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

एसीबी के अनुसार, विद्यार्थियों की कम उपस्थिति के बावजूद पूरे वर्ष सहयोग करने और इंटर्नशिप के रिलीविंग लेटर जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। सत्यापन के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी से 20 हजार रुपए की मांग किए जाने का खुलासा हुआ। इस मामले में मुख्य भूमिका पाए जाने पर कॉलेज निदेशक सिद्धांत जैन और राजनीति विज्ञान की व्याख्याता सुनीता जैन को भी गिरफ्तार किया गया। एसीबी उदयपुर रेंज के एसपी पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
📲Get App