🔥 TRENDING UP Police Stall Wins Best Display Awar... Director Explains New Cinematographer’... Chandigarh to Draft Film Policy to Lur... Amala Paul says she wouldn't repeat Aa... Several Ponies Found Dead in Kak Villa... NIA arrests second suspect in Manipur...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गोला गोकर्णनाथ: 14 माह के अपहृत मासूम की सकुशल बरामदगी, दो कथित अपहरणकर्ता गिरफ्तार

✍️ Reporter: Vikas Shukla 🗓 30 Sep 2026, 12:26 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोला कोतवाली पुलिस ने लगभग एक महीने से लापता 14 माह के मासूम बालक आर्यन उर्फ रामजी को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो कथित अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है।

गोला गोकर्णनाथ। गोला कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह से लापता 14 माह के मासूम बालक को सकुशल बरामद करते हुए दो कथित अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को लक्ष्मणजती निवासी अर्चना पत्नी राधेश्याम अपने 14 माह के पुत्र आर्यन उर्फ रामजी को तीर्थ सरोवर गेट के पास खेलते हुए छोड़कर मंदिर गई थीं। वापस लौटने पर बच्चा वहां नहीं मिला। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की थी।

लगातार छानबीन और मुखबिर की सूचना के आधार पर गोला पुलिस ने 29 सितंबर 2026 को लखीमपुर-खुटार रोड स्थित हर्ट ढाबा के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से अपहृत मासूम आर्यन उर्फ रामजी को सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम लडैते उर्फ राजू (35 वर्ष) और मालती उर्फ गीता (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा 143 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App