🔥 ट्रेंडिंग मणिपुर सीएम ने पहाड़ी जिलों के आगंतुको... मणिपुर में 17 कुकी मिलिटेंट गिरफ्तार;... मेघालय के दौड़ने वालों ने तवांग मैराथन... मेघालय सरकार और केंद्र, छोटे स्तर पर क... मेघालय ने गारो हिल्स में टर्फ विकास के... दुर्गा झांकी में अश्लील गीत बजाने से उ...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

गाजियाबाद के शालिमार गार्डन (साहिबाबाद) क्षेत्र में स्थित एक बड़े फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई।

✍️ रिपोर्टर: Neeraj goswami 🗓 24 अक्टू. 2026, 11:09 PM 👁 44
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शुरुआती जांच के मुताबिक, आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

गोदाम में लकड़ी, सोफे, फोम और प्लास्टिक का भारी सामान होने के कारण कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गली होने के कारण शुरुआत में थोड़ी दिक्कत आई, लेकिन करीब 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।गनीमत यह रही कि हादसे के समय गोदाम के अंदर मौजूद सभी कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, गोदाम में रखा लाखों रुपये का कीमती फर्नीचर जलकर खाक हो गया है।
📲Get App