🔥 TRENDING Bihar Museum Tops Asia, Ranked Ninth G... BJP Leaders Condemn Kharge's Remarks o... Minor Sexually Assaulted in Patna Gues... Three Arrested Within Hours in Baksar... Electric Fence Kills Young Chital in M... சென்னை முடிச்சூர் மகாலட்சுமி பீடத்தில்...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गंगापुर सिटी से माँ कैला देवी की निशुल्क पदयात्रा रवाना, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Oct 2026, 07:12 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगापुर सिटी से माँ कैला देवी की पदयात्रा रविवार को निकली। सीताराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 2 बजे माता की प्रतिमा रथ में स्थापित कर श्रद्धालुओं के साथ प्रस्थान किया गया।

गंगापुर सिटी से माँ कैला देवी की निशुल्क पदयात्रा रविवार को रवाना हुई। माता रानी के जयकारों और भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु डीजे और बैंड-बाजे पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। शहर के विभिन्न हिस्सों में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

पदयात्रा के प्रस्थान से पहले सीताराम मंदिर में माता रानी खौहरी और माँ कैला देवी की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभापति कृष्ण कुमार गोयल, अध्यक्ष दिनेश चंद्र, महामंत्री रमेश चंद तिवारी, नवल गुप्ता, महादेव प्रसाद, राजेंद्र वैष्णव, गोपाल सोनी, रीडर अशोक मंगल, राकेश मंगल और वेद प्रकाश समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूजा कराई। दोपहर 2 बजे माता की प्रतिमा को रथ में स्थापित कर पदयात्रा को प्रस्थान का संकेत दिया गया।

संस्थान प्रवक्ता वेद प्रकाश मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा सालोदा, दूध की डेयरी, कुड़गांव, चैनपुर बालाजी और ग्राम घुड़ाकर होते हुए खौहरी माता के दर्शन करेगी। इसके पश्चात श्रद्धालु सोमवार की सुबह 5 बजे माँ कैला देवी के मंदिर में पहुंचेंगे।

इसके अलावा, रविवार की रात 8 बजे चैनपुर बालाजी पर भजन कलाकार लखन भारती ग्रुप द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति की उम्मीद है।
📲Get App