🔥 TRENDING ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਬੰਗਲੇ ਉਤੇ ਚੱਲਿਆ ਬੁਲਡੋਜ਼ਰ.... અમરેલી જિલ્લામાં ફોટાવાળી મતદારયાદીઓનો... गड्ढापुर में सड़क पर गड्ढे की समस्या प... મુન્દ્રા ગરબા રમીને પરત ફરતા 3 મિત્રોન... Jal Jeevan Mission Completes Pending W... Elephant Prashanth Carries Ambari in M...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गंगापुर सिटी और हिंडौन रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग बंद, शहरवासियों को होगी परेशान

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 18 Oct 2026, 12:14 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगापुर सिटी और हिंडौन रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग बंद, शहरवासियों को होगी परेशान

गंगापुर सिटी । पश्चिम मध्य रेलवे ने गंगापुर सिटी और हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग की सुविधा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। रेलवे प्रशासन के इस अचानक फैसले से माल भेजन े वाले व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं कर्मचारियो ं मे ं भी हड़कंप मच गया है।

जबलपुर स्थित पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय ने कोटा मंडल से मिले पत्र के आधार पर यह आदेश जारी किया है। पार्सल सुविधा बंद होने से व्यापारियों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों में भी चिंता है। आशंका जताई जा रही है कि पार्सल दफ्तरों से जुड ़ े पदों को भी समाप्त किया जा सकता है। अब सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

• गंगापुर सिटी और हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशनो ं पर पार्सल बुकिंग से राजस्व (आय) बहुत कम मिल रहा था। इसी वजह से दोनों स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग की सेवा बंद की गई है।' - सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य

प्रबंधक, कोटा मंडल
📲Get App