🔥 TRENDING India vs. New Zealand: 2nd ODI Preview Indian Cinema Triumphs: Atlee Celebrat... Veteran Indian Fast Bowler Announces R... Jailer 2 Continues Box Office Dominati... Mohammed Shami Calls Time on Test Care... Shobana to Play Ravana's Mother in Yas...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गंगापुर सिटी में 133 रेल पेंशनर्स ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाए

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 07 Nov 2026, 05:39 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ने गंगापुर सिटी में जीवन प्रमाण पत्र मेगा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 133 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने डिजिटल प्रमाण पत्र बनवाए।

गंगापुर सिटी में आज ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन, गंगापुर सिटी शाखा एवं आईसीआईसीआई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में जीवन प्रमाण पत्र मेगा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव घनश्याम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत राजावत, संरक्षक लाल शर्मा, उपाध्यक्ष कौशल किशोर गौतम, सह‑सचिव रोडनी फ्रैंकलिन, संगठन सचिव गंगासहाय शर्मा तथा कार्यालय सचिव ओम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया।

इस शिविर में 133 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के पेंशनर्स ने बायोमेट्रिक माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाकर जमा कराए। आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक रवि कुमार एवं उनकी टीम ने प्रमाण पत्र निर्माण में तकनीकी सहायता प्रदान की।

शिविर के दौरान पेंशनर्स की पेंशन व चिकित्सा संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई और संबंधित आवेदन एकत्र किए गए। अध्यक्ष नरेंद्र जैन और सचिव घनश्याम शर्मा ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाएगा।

सभी पेंशनर्स के लिए चाय‑पान की व्यवस्था की गई तथा फेडरेशन ने आगामी दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 20 नवंबर को करने की सूचना भी दी।
📲Get App