🔥 TRENDING Jawaharlal Nehru commemorated at histo... ISRO Chief V. Narayanan Refutes Gagany... Delhi Rolls Out Barrier‑Free Toll Syst... Delhi SIR reports 280,000 of 326,000 F... Man kills two dogs, mother before shoo... SP offers Congress 26 Uttar Pradesh se...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गंडक नदी के कटाव से सिसवा मंगलपुर गांव पर मंडराया खतरा, रिंग बांध निर्माण की उठी मांग

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 24 Nov 2026, 02:55 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर गांव में गंडक नदी का कटाव ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। नदी के लगातार कटाव से गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। बीते वर्षों में कटाव के कारण करीब एक दर्जन घर नदी में विलीन हो चुके हैं। अब ग्रामीणों को आगामी बरसात में और अधिक नुकसान होने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटाव निरोधक कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में गांव के कई अन्य घर भी नदी की धारा में समा सकते हैं। नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद ग्रामीणों ने रिंग बांध निर्माण की मांग तेज कर दी है। चुन्नी पांडेय, अमिरका गद्दी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कटाव रोकने और रिंग बांध बनाने के लिए अभी से पहल करना जरूरी है। ग्रामीणों के मुताबिक, नदी किनारे मजबूत रिंग बांध का निर्माण होने से बाढ़ के दौरान गांव और लोगों की संपत्ति को सुरक्षित रखने में काफी मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि लौरिया विधायक विनय बिहारी की पहल पर बांध निर्माण को लेकर विभागीय मंजूरी मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाढ़ के समय अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय दिखाई देते हैं, लेकिन पानी कम होने के बाद कटाव की समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग और जनप्रतिनिधियों से अविलंब पहल कर रिंग बांध निर्माण एवं कटाव निरोधक कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो अगली बरसात में गांव को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
📲Get App