Crime
गाडाघाट में अवैध रेत का काला कारोबार: एसपी की सख्ती के बाद जैतपुर थाना क्षेत्र पर
Watch on:
▶️ YouTube
गाडाघाट में अवैध रेत का काला कारोबार: एसपी की सख्ती के बाद जैतपुर थाना क्षेत्र पर टिकी निगाहें
शहडोल जिले में अवैध रेत के कारोबार और भंडारण को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सोहागपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निरीक्षण के दौरान अवैध रेत का भंडारण मिलने के बाद अब जिले के अन्य हिस्सों में भी ऐसी गतिविधियों पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाडाघाट इलाके में धड़ल्ले से चल रहा अवैध रेत का खेल अब मुख्य चर्चा का विषय बन गया है।
शहडोल जिले में वर्तमान में रेत का कोई वैध ठेका संचालित नहीं है, बावजूद इसके जैतपुर के गाडाघाट क्षेत्र में नदियों से अवैध उत्खनन कर रेत का भंडारण और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बिना किसी अनुमति या वैध दस्तावेजों के भारी मात्रा में रेत डंप की जा रही है और इसे अवैध रूप से खपाया जा रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमले को इस बात की भनक नहीं है, या फिर उनकी अनदेखी के चलते यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है?
सोहागपुर में एसपी द्वारा हकीकत सामने लाए जाने के बाद अब जनता और जागरूक नागरिकों की मांग है कि इसी तर्ज पर जैतपुर के गाडाघाट के अलावा बुढ़ार, धनपुरी, गोहपारू, ब्यौहारी और देवलोंद थाना क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण और सख्त जांच अभियान चलाया जाए।
बिना वैध ठेके के चल रहे इस कारोबार से जहां एक तरफ शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है, वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। अब निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या सोहागपुर की तरह ही जैतपुर के गाडाघाट और अन्य संदिग्ध इलाकों में भी इस अवैध सिंडिकेट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी या मामला कागजों तक सीमित रह जाएगा