🔥 TRENDING जैतहरी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले... क्या मोदी सरकार डर गई காரைக்குடியில் பாரதி நாள் விழா கொண்டாட... रोहतास जिला का 54वाँ स्थापना दिवस को ल... Trump Criticizes GOP Colleague Over Mo... 3 Workers Die After Breathing Toxic Ga...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की आकृति, महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ की पूजा

✍️ Reporter: Ranjeet 🗓 10 Nov 2026, 08:44 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की आकृति, महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ की पूजा

गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की आकृति, महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ की पूजा

झालावाड़। ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। महिलाओं ने गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति तैयार की और पारंपरिक गीत गाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान घर में बनाई गई मिठाइयां और पकवान भगवान को अर्पित किए गए। महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा में नई दुल्हनों सहित परिवार की सभी महिलाएं शामिल हुईं। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। आधुनिकता के दौर में जहां शहरों में यह परंपरा कम देखने को मिलती है, वहीं गांवों में आज भी महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपराओं को पूरे उत्साह से जीवित रखे हुए हैं।

रिपोर्ट: आरिफ मंसूरी, झालावाड़।
📲Get App