🔥 TRENDING सीकर में तेज बारिश से जलभराव, बिजली व्... ધારાસભ્ય જેઠાભાઈ ભરવાડ દ્વારા મરડેશ્વર... मालेगाव: भेळ खाल्ल्याने १४० जण अन्नविष... Delhi Police Use Force on Protesters,... आळंदीत सायंकाळपासून रिमझिम पावसाची हजे... Odisha Assembly Adjourns Monsoon Sessi...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

फतेहपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

✍️ Reporter: Niraj Kumar 🗓 11 Aug 2026, 06:56 PM 👁 51
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फतेहपुर, पटना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यालय की छात्राएं, एनसीसी कैडेट और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

सरकार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को क्षत्रिय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर, पटना में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 29 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेटों के साथ विद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पूर्व एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार मिश्रा के निर्देशन में कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी विद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर तथा साइकिलों पर राष्ट्रीय ध्वज बांधकर विद्यालय परिसर से आसपास के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति एवं गौरव के साथ मनाने का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय ध्वज की शान से सराबोर रहा। ग्रामीणों ने भी यात्रा का स्वागत किया और अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम में फतेहपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंद्र मौली शशि एवं पूर्व मुखिया कमल सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और नागरिक कर्तव्य की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को यह संदेश दिया कि आगामी 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर तिरंगा शान से लहराए और पूरा देश स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव एवं उत्साह के साथ मनाए।
📲Get App