🔥 TRENDING मैनपुरी में पुलिस और SOG ने 14 लाख रुप... ਨੌਵਜਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪ... 13 ਲੱਖ ਫੋਲੋਅਰਜ਼ ਵਾਲੇ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਨੇ ਕੀਤੀ... Uttar Pradesh teen spinner Kartik shin... महासमुंद में सड़क की बदहाल स्थिति सामन... Samajwadi Party flags thousands of dup...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

फतेहगढ़ पुलिस व SOG की संयुक्त कार्रवाई: शातिर चोर सर्वेश उर्फ सकटू और महिला साथी गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 21 Oct 2026, 08:47 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में पुलिस और SOG टीम ने चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश करते हुए शातिर चोर सर्वेश यादव और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवर और पुराने सिक्के बरामद किए गए हैं।

फतेहगढ़ (उत्तर प्रदेश): कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस, स्वाट (SOG) और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की कई बड़ी वारदातों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने हरदोई निवासी शातिर चोर सर्वेश पुत्र सकटे उर्फ सकटू तथा उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और पुराने सिक्के बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 02 अक्टूबर को वादी बृजेश द्वारा अपने घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया और न केवल इस घटना का, बल्कि पांच अन्य मुकदमों का भी सफल अनावरण किया। आरोपियों के पास से 10,180 रुपये नकद, 25 और 50 पैसे के पुराने सिक्के, सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण (जैसे चेन, अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र, झुमका आदि) और भगवान की मूर्तियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपी सर्वेश यादव पर फतेहगढ़ और हरदोई के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी के 28 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, महिला अभियुक्ता पर भी छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
📲Get App