🔥 ट्रेंडिंग कोच्ची में भारी बारिश की संभावना, केरल... दक्षिण भारत में भारी बारिश की तैयारी,... बॉलीवुड हंगामा ने एमी जैक्सन की दो नई... सनी लियोनी के 272 फोटो गैलरी का बॉलीवु... बालघाट के वार्ड 9 में पवन कुमार का मिक... पटाखो से सावधान रहे
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

फूटी खोहरी पुलिया के समीप पैंथर की दस्तक, दहशत में राहगीर

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 07 नव. 2026, 10:11 AM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सपोटरा | नारायणपुर रेलवे स्टेशन-नारौली डांग मुख्य सड़क मार्ग के आसपास क्षेत्र मे ं पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है। पैंथर के मूवमेंट के चलते लोगों की जान-माल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणो ं ने बताया कि पहाड़ी वन क्षेत्र, फूटी खोहरी, मैन रोड अस्पताल, पंचमुखी हनुमान मंदिर, वन पौधशाला क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है। राहगीरों को दोपहर करीब 12 बज े मैन रोड फूटी खोहरी के समीप वन क्षेत्र की सुरक्षा दीवार पर पैंथर बैठा हुआ मिला। लोगों ने बताया कि पैंथर आए दिन वन क्षेत्र की पहाड़ियो ं से आकर मैन रोड के आसपास बैठ जाता है। इसस े लोगों मे ं पैंथर का खौफ बरकरार है। राहगीरों पर बना रहता है खतरा : नारौली डांग से नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन आने-जान े वाले वाहन चालकों व राहगीरों पर पैंथर के हमले का खतरा बना हुआ है। डांग क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुरा, अमरगढ़, कालागुड़ा से लेकर सपोटरा कस्बा सहित, गोठरा, मांगरौल, बूकना, गज्जूपुरा, बगीदा, हाडोती, एकट, बडौदा, जीरोता, जाखौदा, औडच, जोड़ली, इनायती, चौड़ागांव, नारौली डांग आद ि ग्राम पंचायतों के गांवों के ग्रामीण, व्यापारी, मजदूर लोग इस सड़क मार्ग से ही नारायणपुर टटवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। पैंथर मूवमेंट का अधिकांश क्षेत्र वनों से घिरा हुआ है। ऐस े में आवागमन करने वाले लोगों की जान-माल का खतरा बना हुआ है।
📲Get App