🔥 TRENDING जरवल में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयदशमी... चित्रकूट में मदिरा सेवन के बाद यूपी पु... પાટણ જિલ્લા કલેક્ટર શ્રી ડૉ. પ્રશાંત જ... मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल में साइबर... बाराबंकी के कोतवाल सुधीर सिंह की मूंछे... Odisha Gears Up for Durga Puja Visarja...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

फांसी की सजा मिलने के बाद कानूनी विकल्प तलाश रही मुस्कान

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 22 Oct 2026, 11:07 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पति सौरभ राजपूत की हत्या में फांसी की सजा मिलने के बाद कानूनी विकल्प तलाश रही मुस्कान के सामने बुधवार को एक और नया प्रस्ताव आया। मुंबई से इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने उसकी 10 माह की बेटी मन्नत उर्फ राधा की परवरिश की पेशकश की है।

जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे से मिलकर उन्होंने कहा कि वह राधा का अब से लेकर शादी तक व अन्य खर्च उठाने को तैयार है। उनका उद्देश्य लोकप्रियता पाना नहीं, बल्कि बच्ची को बेहतर शिक्षा, माहौल व इस केस की पीड़ा से बचाना है।

वह चाहते हैं, मुस्कान को फांसी की सजा मिले। बुधवार दोपहर फैजान डीजीसी से उनके कार्यालय में मिले। कहा कि 10 माह की बच्ची राधा को मुस्कान-साहिल कृत्य की सजा नहीं मिलनी चाहिए। मुस्कान की बड़ी बेटी पीहू की स्वजन जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सैफ अली खान पर हुए हमले में घायल आटो चालक की भी उन्होंने मदद की है। 14 अक्टूबर को मुस्कान को पति सौरभ राजपूत की हत्या में मौत की सजा सुनाई गई है। 24 नवंबर 2025 को राधा का जन्म हुआ था। राधा मेरठ जिला जेल में अपनी मां मुस्कान के साथ रह रही है।
#Meerut #FaizanAnsari
📲Get App