🔥 TRENDING કાંકરેજ: શિહોરી ગ્રામ પંચાયત સામે ગોડા... Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami lea... CM Pushkar Singh Dhami conducts Ganga... Delhi Metro shuts several stations tod... Delhi High Court lawyers to don black... Police Shoe‑Clad Entry into Delhi’s Ba...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

फर्रुखाबाद दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा, 30 अक्टूबर को पेश होने का आदेश

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 12 Oct 2026, 12:36 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्रुखाबाद में 21 साल पुराने चाचा-चाची हत्याकांड के तीन फरार आरोपियों के घर मैनपुरी पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। अदालत ने आरोपियों को 30 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

फर्रुखाबाद में अनुपम दुबे के चाचा-चाची की 21 साल पुरानी दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर मैनपुरी पुलिस ने रविवार को धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। अदालत ने इन सभी आरोपियों को आगामी 30 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का कड़ा आदेश जारी किया है।

यह मामला मोहम्मदाबाद के सहसापुर गांव निवासी कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा दुबे से जुड़ा है, जिनकी 6 अगस्त 2005 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में मृतक के भतीजे और वर्तमान में मथुरा जेल में बंद माफिया अनुपम दुबे सहित कुल 6 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत के आदेश पर मामले की दोबारा जांच शुरू हुई, जिसमें चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

मैनपुरी के बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2005 के हत्या और जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित सरोज शर्मा, नरेंद्र उर्फ कल्लू और बाबी जाटव क्रिश्चियन उर्फ अजय कुमार लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट द्वारा गैर-हाजिरी पर इन्हें भगोड़ा घोषित करते हुए वारंट जारी किए गए थे। इसके बाद अब इनके आवास पर मुनादी कराते हुए कुर्की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है।
📲Get App