🔥 ट्रेंडिंग कासगंज: महेशपुर गांव से लापता हुई अंशु... ବିପଦ ସଙ୍କେତ ନିକଟରେ ଋଷିକୁଲ୍ୟା ଜଳସ୍ତର ଘର ଭିତରେ ମହାବଳ ବାଘକୁ ତାଲା ପକାଇଲେ ଗାଁ ଲ... West Indies Coach Darren Sammy Confide... કરજણ તાલુકાના સાદર ગામના યુવાનો દ્વારા... বাচ্চাটিকে কেউ কি চেনেন?
25 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

फर्रुखाबाद: मानसिक रूप से परेशान कारपेंटर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, एक हफ्ते में तीसरी घटना

✍️ रिपोर्टर: Mohit dhanuvanshi 🗓 25 सित. 2026, 11:18 AM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक कारपेंटर ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। यह पिछले एक सप्ताह में इस इलाके में ट्रेन से कटकर मौत की तीसरी घटना है।

फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पुलिस व रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कासगंज से कानपुर जा रही ट्रेन संख्या 1540 एक्सप्रेस करीब 11:05 बजे हथियापुर क्रॉसिंग से गुजर रही थी, तभी एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 40 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ।

मृतक की पहचान मऊदरवाजा क्षेत्र के रसीदपुर निवासी 48 वर्षीय निर्दोष शर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से कारपेंटर थे। सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह, हथियापुर चौकी इंचार्ज विनीत त्रिपाठी, पुलिस टीम और जीआरपी के एसआई एवरन सिंह मौके पर पहुंचे।

परिजनों के अनुसार, निर्दोष शर्मा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे और उन्हें शराब पीने की आदत भी थी। उनकी पत्नी रेखा हैं और तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है और दो बेटे विपिन व पवन बाहर काम करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के भीतर ट्रेन से कटकर मौत की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
📲Get App