🔥 TRENDING ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ 'ਤੇ ਸਰਕਾਰ 'ਤੇ ਭ... भागलपुर में दुर्गा पूजा के मद्देनजर ट्... Silver Prices Jump ₹800‑₹1,000 per Kg... गुना में घी, तेल और सॉस की गुणवत्ता पर... Major Software Firm to Cut 800-1,000 I... Karnataka Education Department to Issu...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

फर्रुखाबाद में ट्रेन से गिरकर हरदोई के युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

✍️ Reporter: Mohit Khanna 🗓 15 Oct 2026, 09:24 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्रुखाबाद के गमा देवी मंदिर के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदोई निवासी देव कुमार के रूप में हुई है, जो गुजरात से घर लौट रहा था।

जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गमा देवी मंदिर के पीछे पोल संख्या 132/2 के पास एक ट्रेन से गिरकर लगभग 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को एम्बुलेंस की मदद से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान देव कुमार पुत्र दिनेश कुमार मूल निवासी दीवारी मड़ैया, हरदोई के रूप में हुई। मृतक युवक गुजरात में रहकर नौकरी करता था और हाल ही में घर लौट रहा था।

युवक के पास मौजूद मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त होने के कारण शुरुआती दौर में परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। हालांकि, पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद परिजनों को इस हृदयविदारक घटना की सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे आनन-फानन में फर्रुखाबाद पहुंचे। जानकारी के अनुसार देव कुमार की लगभग 4 माह पूर्व शादी हुई थी।

परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम संबंधी आवश्यक कार्यवाही पूरी कराई।
📲Get App