🔥 TRENDING Haryana CM orders disciplinary action... Haryana Expected to Remain Dry Until N... Severe Smog Blankets Delhi Ahead of Di... Punjab govt pledges ₹2 crore aid and j... Gujarat and Punjab raise dearness allo... Post-Mortem of Ghanakanta Gogoi to be...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

फर्रुखाबाद में बिजली चोरी गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई: 7 आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 05 Nov 2026, 08:36 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्रुखाबाद में बिजली के तार और ट्रांसफॉर्मर से लाखों की चोरी करने वाले गिरोह पर शमशाबाद थाना पुलिस ने 7 आरोपी गिरफ्तार कर लिए, जिन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

फर्रुखाबाद में बिजली की लाइनों और ट्रांसफॉर्मर से चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शमशाबाद थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली के तार और ट्रांसफॉर्मर से सामान चोरी की कई घटनाएँ अंजाम दी थीं। 13 अक्टूबर की रात शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला नान में 18 बिजली के पोल के तार काटकर चोरी किए गए थे। 1 अक्टूबर को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रोहिल्ला अंडरपास के पास 14 बिजली के पोल के बीच लगे तार चोरी हुए थे। 19 अगस्त को कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सिधौली में एक निजी ट्यूबवेल का ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिराकर उसका तेल और वायरिंग भी चोरी कर ली गई थी।

गिरोह के सदस्यों ने मोटरसाइकिल से नई बिजली लाइनों की रेकी करते हुए पता लगाया कि नई लाइन में अभी करंट नहीं दौड़ रहा है, फिर रात के अंधेरे में तार काटकर चोरी कर लेते थे। ट्रांसफॉर्मर से तेल और कॉपर निकालकर सस्ते दामों में बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपी सबलू (कटरा रहमत खां), आमिर और आसिम (मऊरसीदाबाद), बीपी सिंह और लाल बहादुर (नवाबगंज), तस्लीम (कटरा रहमत खां) तथा संजय गंगवार (खेड़ा कुइयां) थे।

आरोपियों के कब्जे से एक लोडर, हीरो और बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल, हाईटेंशन लाइन के बिजली तार के बंडल, मोटी केबल के टुकड़ों से भरे छह प्लास्टिक बोरे, लगभग 4 किलो तांबे की पत्तियां, दो कैंची नुमा कटर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ट्रांसफॉर्मर के तेल से भरी एक पिपिया बरामद की गई है। पुलिस अब पूछताछ कर रही है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाए।
📲Get App