🔥 TRENDING किसानों के सीजन का टाइम है अभी भी इंदि... J&K Finance Dept Promotes Senior Assis... J&K Maps 30,000 Chinar Trees in New Di... Jammu & Kashmir IGP Reviews Diwali Tra... Speculation of Major Bihar Cabinet Shu... Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayv...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फर्रुखाबाद में अवैध शराब पर कार्रवाई: 8 लीटर कच्ची शराब बरामद, 360 किलोग्राम लहन नष्ट
Crime

फर्रुखाबाद में अवैध शराब पर कार्रवाई: 8 लीटर कच्ची शराब बरामद, 360 किलोग्राम लहन नष्ट

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 16 Sep 2026, 05:22 PM 👁 79
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कायमगंज के नरसिंहपुर में आबकारी विभाग की छापेमारी में 8 लीटर अवैध कच्ची शराब और 360 किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट किया गया।

उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशों के तहत फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चल रहा है।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में टीमें लगातार सक्रिय हैं, ताकि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाई जा सके।

नरसिंहपुर गांव में दबिश, टीम ने 8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और 360 किलोग्राम लहन नष्ट किया।

इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के तहत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और अधिकारियों ने कहा है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
📲Get App