Crime
फर्रुखाबाद: जमीन विवाद में साधु की हत्या, आरोपी पौत्र गिरफ्तार
फर्रुखाबाद के जहांनगंज थाना क्षेत्र में जमीन और रुपयों के विवाद में 72 वर्षीय साधु गजेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पौत्र अंकित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद फर्रुखाबाद के जहांनगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में साधु वेश में रह रहे 72 वर्षीय गजेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की टीमों ने दिल्ली और नोएडा समेत कई प्रमुख शहरों में दबिश देने के बाद आखिरकार बधार से कंजाना जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी पौत्र अंकित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
यह विवाद जमीन और रुपयों को लेकर हुआ था। मृतक गजेंद्र सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने हाल ही में अपनी एक जमीन का सौदा किया था, जिसके एवज में उन्हें बयाना की राशि मिली थी। चार अक्टूबर की शाम आरोपी पौत्र अंकित ने आश्रम पहुंचकर बाबा पर रुपये देने या जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया था, जिसके बाद विवाद उत्पन्न हुआ और यह घटना घटित हुई।
घटना के बाद मृतक के छोटे पुत्र मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकता से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन समय रहते पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।