🔥 TRENDING Bombay High Court orders Maharashtra t... Maharashtra Ganeshotsav 2026 Competiti... Woman Hospitalised with Scalp Injury A... Uttar Pradesh records Rs 47,484 crore... Uttar Pradesh CM Yogi says 9.5 lakh jo... 70% of ₹4,900‑crore Ambala‑Shamli Expr...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

फारबिसगंज मे गाजे बजे के साथ नकला भाव्य महावीरी जुलूस

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 13 Sep 2026, 09:08 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फारबिसगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच गाजे बाजे के साथ निकला भव्य महावीरी जुलूस

फारबिसगंज शहर में आज गाजे बाजे के साथ निकली भव्य महावीरी झंडा में सन 1912 से निकलती आ रही महावीरी झंडा शोभा यात्रा आज गाजे बाजे के साथ श्री सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी की अगुवाई में निकाली गईं। जिसमें लगभग 1 लाख भक्तों ने शिरकत किया। आगे आगे घुड़सवारों की टोली चल रही थी जबकि जुलूस के पीछे दर्जनों अखाड़ों में शामिल भक्त जय श्री राम का जयघोष करते चल रहे थे। इस दौरान पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस शोभायात्रा को सफल बनाने में अररिया जिला के अलावे कटिहार और पूर्णिया के तकरीबन 1700 से 1800 पुलिस कर्मी लगाए गए थे। वहीं चप्पे चप्पे पर लगभग ढाई सौ मजिस्ट्रेट के साथ साथ इतने ही पुलिस के अधिकारी तैनात किए गए थे। वहीं अररिया डीएम विनोद दुहन और एसपी जितेंद्र कुमार पल पल की गतिविधियों का जायजा ले रहे थे।
📲Get App