🔥 TRENDING Woman Tears Clothes During Ticket Disp... Patient Dies During Hernia Surgery at... ગ્રાન્ટેડ અને નોન-ગ્રાન્ટેડ શાળાઓમાં ફ... Film 'Angh' Misses India's Oscar Entry... Gunman Fires Up to 30 Shots Near Belle... Two Killed in Shooting at Scarborough...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फिर दहला मिश्रौली बाजार: चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना, व्यापारियों में आक्रोश*

फिर दहला मिश्रौली बाजार: चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना, व्यापारियों में आक्रोश*

✍️ Reporter: ashif 🗓 04 Sep 2026, 01:56 PM 👁 21
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी, जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिश्रौली स्टेशन के ठीक सामने बीती रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर दुकानों से नकदी, गुटखा-सिगरेट, सुपारी, साइकिल और टायर-ट्यूब समेत करीब 30 हजार रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए।शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख सन्न रह गए। घटना की खबर फैलते ही पूरे मार्केट में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।गौरतलब है कि मिश्रौली मार्केट में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 28 जुलाई को भी यहां चोरी हुई थी। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत है।पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुटी है।
📲Get App