🔥 TRENDING Delhi woman dies while taking photo at... Delhi HC orders SAP to restore Nayara... Sharjeel Imam Granted Interim Bail to... Three men posing as police assault tee... Three Children Missing from Khargapur... Bank fraud in Dausa: Manager, three of...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला में बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर लगभग 15लाख कि संपत्ति चोरी
Crime

फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला में बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर लगभग 15लाख कि संपत्ति चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Aug 2026, 09:32 AM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला स्थित शिवकॉप्लेक्स में चोरों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर लगभग 15लाख कि संपत्ति का किया चोरी पुलिस छानबीन करने में जुटी

फुलवारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

फुलवारी में मेडिकल व्यापारी के बंद घर से दिनदहाड़े 15 लाख की चोरी
महज 40 मिनट में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, गार्ड और सफाईकर्मी समेत दो नामजद


फुलवारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित शिव कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। चोरों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात को महज 40 मिनट के भीतर अंजाम दिया गया। पीड़ित मेडिकल व्यवसायी विशाल रंजन ने फुलवारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, विशाल रंजन 28 अगस्त को सुबह करीब 10:28 बजे शिव कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैट नंबर 104 में ताला लगाकर अपनी मां के घर मित्रमंडल नाश्ता करने चले गए थे। उनकी पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन के कारण एक दिन पहले ही खेमनीचक चले गए थे। करीब 11:10 बजे जब वह वापस लौटे तो फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के सभी बल्ब जल रहे थे।

कमरे में जाने पर देखा कि गोदरेज की लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद गायब हैं। जेवरात के डिब्बे कमरे में बिखरे पड़े थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

ये जेवरात हुए चोरी
प्राथमिकी के मुताबिक, चोर एक सोने का हार, एक जोड़ी कान की बालियां, एक जोड़ी कान का टॉप, एक जोड़ी झुमका, महिलाओं की छह अंगूठियां, पुरुषों की दो अंगूठियां, एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, दो गले की चेन, दो बिछिया और दो हाथ के कंगन समेत 20 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी गए जेवरात की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

गार्ड और सफाईकर्मी को किया नामजद
पीड़ित ने कॉम्प्लेक्स के गार्ड अमित कुमार और सफाईकर्मी करण कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है। उनका आरोप है कि दोनों ने चोरी की वारदात में लाइनर की भूमिका निभाई है और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। घटना के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

पूरी वारदात कॉम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब दिनदहाड़े भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं। लोगों ने पुलिस से गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

फुलवारी थानाध्यक्ष गुलाम शहबाज आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App