🔥 TRENDING Bangladesh, India to Discuss Sherpur E... తెలంగాణ ఆడపడుచుల ఆత్మగౌరవం బతుకమ్మ Meghalaya Sweet Dreamz Lottery Results... ધાંગધ્રામાં માર્ગ-મકાન વિભાગની નવી કચે... तेज हवाओं के साथ घने बादलों ने बदला मौ... Central Team Visits Meghalaya Coalfiel...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फुलवारी शरीफ पुलिस ने गुप्त सुचना पर 25हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
Crime

फुलवारी शरीफ पुलिस ने गुप्त सुचना पर 25हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Aug 2026, 10:56 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फुलवारी शरीफ पुलिस ने गुप्त सुचना पर लंबे समय से फरार चल रहे 25हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया

फुलवारी शरीफ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई टॉप-10 एवं 25 हजार रुपये का इनामी अपराधकर्मी गिरफ्तार !

फुलवारीशरीफ थाना के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एवं 25 हजार रुपये का इनामी एक अपराधकर्मी, जो काफी लंबे समय से फरार चल रहा था, उक्त अपराधकर्मी के विरुद्ध फुलवारीशरीफ थाना में संगीन धाराओं में कांड दर्ज है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी ।

अनुसंधान के क्रम में दिनांक 18.8.2026 को फुलवारीशरीफ थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त टॉप-10 अपराधी को पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बी एन कॉलेज रोड में घूमते हुए देखा गया है।

प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर-1) एवं फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष गुलाम शहवाज आलम के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा पीरबहोर थाना के सहयोग से त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए बी एन कॉलेज के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उक्त टॉप-10 एवं 25 हजार रुपये के इनामी अपराधकर्मी को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App