🔥 ट्रेंडिंग सैमंथा रूथ प्रभु ने अपने विवाह मंदिर म... रवि तेजा की 'इरुमुड़ी' ने 16वें दिन 4.... द टाइम्स ऑफ इंडिया ने जारी किया आधिकार... चंद्र सिद्धार्थ ने 8 साल बाद ‘Ee Paata... बिहार की युवा सभा के बाद राहुल गांधी न... गणेशोत्सव 2026 में 2,900 एसटी बसें भक्...
07 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

फलोदी के लोहावट में खूनी वारदात: मां का गला रेता, बचाने आई बेटी पर

✍️ रिपोर्टर: Dhan singh 🗓 05 सित. 2026, 10:14 PM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोहावट में मां की हत्या, बेटी MDM अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

फलोदी- जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला भंवरी विश्नोई अपने दो बेटियों के साथ घर के बाहर सो रही थी, जबकि 4 वर्षीय बेटा घर के अंदर था। रात करीब 1 बजे चेहरे पर नकाब लगाए एक अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा। आवाज सुनकर जैसे ही महिला और उसकी बड़ी बेटी जगी, हमलावर ने महिला के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मां को बचाने के लिए दौड़ी 16 वर्षीय बेटी रामज्योति पर भी हमलावर ने बेरहमी से हमला किया। उसके पेट, पीठ और चेहरे पर कुल 5 बार चाकू मारा गया, जिससे उसके दांत भी टूट गए। 10 वर्षीय छोटी बेटी के हाथ पर भी चाकू लगा है।

घायल रामज्योति का जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतका के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

रिपोर्ट - फलोदी
📲Get App