🔥 TRENDING Deputy Commissioner urges Punjab farme... Bihar Board Extends Matric & Inter Exa... Goldsmith from Hathras Arrested for St... ભરૂચ પોલીસે 76 ગ્રામ એમ.ડી.ડ્રગ્સ સાથે... વિકાસના દાવા વચ્ચે ગુજરાતનો જગતનો તાત... RBI raises banks' daily cash reserve r...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा: शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 Oct 2026, 05:45 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना अलीगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के एक मामले में अभियुक्त रितिक उर्फ विवेक को गिरफ्तार किया है।

जनपद एटा में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के पर्यवेक्षण में थाना अलीगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की घटना से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रितिक उर्फ विवेक पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम बिचपुरी इमादपुर, थाना अलीगंज, जनपद एटा के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0- 201/2026 धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत की गई है।

थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त रितिक उर्फ विवेक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में पुलिस के प्रयासों को बल मिला है।
📲Get App