🔥 ट्रेंडिंग मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के कार्... झांसी की सिपरी बाजार मंडी में भीषण आग,... સુરત ગ્રામ્ય: અનાવલ પોલીસ વિસ્તારમાં સ... निर्माता रवि शंकर ने कहा कि 'हनुमान अं... भाजपा-अकाली दल गठबंधन की चर्चा 2027 पं... एससी ने पंजाब को पर्यावरण और आधारभूत स...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

एटा: सीओ सकीट ने साइबर थाना सहित सर्किल के थानों का किया अर्दली रूम, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 09 अक्टू. 2026, 09:41 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने साइबर थाना सहित मलावन, रिजोर एवं सकीट थानों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराधों के निस्तारण की समीक्षा की।

एटा। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सकीट नीतीश गर्ग ने सकीट सर्किल कार्यालय पर साइबर थाना सहित थाना मलावन, थाना रिजोर एवं थाना सकीट का अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) की तामील, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों की सूची, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई-समन, निरोधात्मक कार्यवाही, आईजीआरएस, यक्ष ऐप सत्यापन, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केंद्र, माल निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों की स्थिति एवं अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

सीओ सकीट ने विवेचकों को निर्देशित किया कि वे लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, जनता से शालीन व्यवहार करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने, साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने तथा ठगी की धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने एवं साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
📲Get App