🔥 TRENDING KAS પરિવારના ગરબા મહોત્સવમાં નગરપાલિકા... શામળાજી નજીક સાબરણ ગામમાં દીપડાનો આતંક... शिवांशु मिश्रा न्यायालय से सजा, फिर भी स्कूल में ड्यू... ધોરાજી BAPS સ્વામિનારાયણ મંદિરમાં ભક્ત... नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एटा: राजा का रामपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

एटा: राजा का रामपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 17 Oct 2026, 11:41 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना राजा का रामपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई नगदी, मोटरसाइकिल, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

एटा जनपद में राजा का रामपुर पुलिस को चोरी की दो घटनाओं के सफल अनावरण में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गई नगदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक सब्बल, दो अवैध तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना 9 सितंबर 2026 को ग्राम विजयपुर में हुई थी, जहाँ अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की थी। इस संबंध में थाना राजा का रामपुर में मुअस-91/26 धारा 305(अ), 331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। दूसरी घटना 12 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़िया जगन्नाथ में हुई, जहाँ चोरों ने दीवार काटकर घर में चोरी की थी। इस मामले में भी मुअस-92/26 धारा 305(अ), 331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना राजा का रामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त उमेश पुत्र रघुराज उर्फ मुखिया निवासी ग्राम अलूपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी और अनिल कुमार पुत्र मनसुखलाल निवासी ग्राम दहीपगार थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को ग्राम लालपुर बुजुर्ग जाने वाले रास्ते से 17 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के माल में से 6300 रुपये, एक सब्बल, दो 315 बोर के अवैध तमंचे मय 05 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 104/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। साथ ही, पूर्व के मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
📲Get App