🔥 ट्रेंडिंग शहडोल जिले थाना: विवाहित महिला की संदि... भाटापारा में भयानक एक्सीडेंट यह खबर आपको मनोहर सिंह भाटी ने बताया अररिया में रात 10 से सुबह 4 बजे तक पुल... धनतेरस पर साइंस कॉलेज के सामने हुई दर्... जम्मू में युवा की मृत्यु पाई गई
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

एटा पुलिस ने त्योहारों के दौरान मिरहची और मारहरा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 07 नव. 2026, 12:48 PM 👁 11
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने शुक्रवार देर शाम एटा के मिरहची और मारहरा थानों में पैदल गश्त कर सीसीटीवी जांच और व्यापारियों से सुरक्षा सलाह ली।

🚨 त्योहारों को लेकर एटा पुलिस सतर्क, ASP ने मिरहची और मारहरा में किया पैदल गश्त

व्यापारियों से किया संवाद, CCTV कैमरे चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश

एटा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने मिरहची और मारहरा थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान ASP श्वेताभ पाण्डेय ने ज्वैलर्स एवं व्यापारियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और सुझाव जाने। उन्होंने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह, मिरहची थाना प्रभारी विदेश राठी और मारहरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्टर: शैलेश गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर – जैथरा, एटा
NEED24 NEWS

📢 जनहित की खबर, जनता की आवाज!
हर खबर, हर शहर!

#EtahNews #EtahPolice #PolicePatrolling #FestivalSecurity
📲Get App