🔥 ट्रेंडिंग मेघालय के मुख्यमंत्री ने टूरा मातृ एवं... नोंगस्टोइं एफसीआई डिपो विवाद समाप्त, ख... मेघालय एएनटीएफ ने 7 लाख रुपये की हेरोइ... मोहाली: योग को जीवन का हिस्सा बनाया, र... मोहाली में ट्रेन के शोर के बीच दुकान क... मोहाली में आज से प्लेसमेंट कैंप शुरू,...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

एटा पुलिस ने तमंचे से फायरिंग के वांछित आरोपी रुपकिशोर उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया, अवैध 315 बोर तमंचा बरामद

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 22 सित. 2026, 01:20 AM 👁 10
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना निधौली कलां पुलिस ने गाली-गलौज और तमंचे से फायरिंग के मामले में वांछित रुपकिशोर उर्फ पप्पू को नाडर रोड पर गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

थाना निधौली कलां पुलिस ने गाली-गलौज और तमंचे से फायरिंग के मामले में वांछित रुपकिशोर उर्फ पप्पू पुत्र नत्थु सिंह, निवासी ग्राम नाडर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर नाडर रोड स्थित निर्माणाधीन मकान के पास से की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में ग्राम नाडर निवासी इसराइल की तहरीर पर पहले से मुकदमा दर्ज था।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स अधिनियम की धारा 3/25 की वृद्धि की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार खोखर, उपनिरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल कृष्णवीर सिंह, रतनेश कुमार एवं रोहित कुमार शामिल थे।
📲Get App